रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ के मुस्लिम समाज के लोगों ने पैग़म्बरे इस्लाम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नायब तहसीलदार डॉ पूर्णिमा खण्डाइत को ज्ञापन सौंपा है।
टाइम्स नाउ चैनल पर 25 मई को नूपुर शर्मा द्वारा पैग़ंबरे इस्लाम एवं उनकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने पर पूरे मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई है। दोषियों के ऊपर कार्यवाही करने में हो रहे विलंब से मुस्लिम समाज के सब्र का बांध टूट रहा है। मुस्लिम समाज ऐसे किसी भी धर्म के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वालों की सख्त निंदा करता है। धार्मिक भावना आहत करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने का निवेदन किया गया है ताकि भविष्य में कोई इस तरह दोबारा ऐसी हरकत ना कर सके। जिससे देश में शांति सद्भाव, भाईचारा बना रहे। इस अवसर पर जामा मस्जिद के सदर हबीब वारसी कमेटी के ओहदेदार, मदीना मस्जिद के सदर मोहम्मद आरिफ भाई, घोड़ावाड़ी के सदर सुल्तान कादरी, नंदन,- पुराना दमुआ माइन्स के ओहदेदार एवं तमाम मुस्लिम समाज उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी कौशल सूर्या अपनी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
