पैगंबर इस्लाम पर अशोभनीय एवं अवैध टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ा, देवरी में मुस्लिम समुदाय के द्वारा कार्यवाही की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पैगंबर इस्लाम पर अशोभनीय एवं अवैध टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ा, देवरी में मुस्लिम समुदाय के द्वारा कार्यवाही की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

भाजपा के दो नेताओं द्वारा बीते दिनों पैगंबर इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने एवं अभद्र टिप्पणी करने की घटना सामने आई थी जिसको लेकर देश एवं दुनिया के तमाम मुस्लिम समुदाय में आक्रोश व्याप्त है. उक्त घटना को लेकर सागर जिले के देवरी में आज शुक्रवार 10 जून को जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में एकत्रित हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांति पूर्वक घटना का विरोध जताया एवं अपने नबी की शान में हुई गुस्ताखी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग को लेकर देवरी नायब तहसीलदार इसरार खान को ज्ञापन सोंपा।

पैगंबर इस्लाम पर अशोभनीय एवं अवैध टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ा, देवरी में मुस्लिम समुदाय के द्वारा कार्यवाही की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पैगंबर इस्लाम पर अपमानजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी करने वाले भाजपा सदस्यों को पार्टी से निलंबित करना पर्याप्त नहीं है उनके द्वारा किए गए कृत्य की उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। देवरी के तमाम मुस्लिम समुदाय ने ज्ञापन के माध्यम से कहा की देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के दो नेताओं नुपुर शर्मा एवं नवीन जिंदल के द्वारा हमारे पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर अपमानजनक एवं अशोभनिय टिप्पणी करने का कृत्य किया है। इससे देश के सभी मुसलानों को सख्त तकलीफ पहुंची है और वैश्विक स्तर पर भी इसके कारण देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. इस प्रकार की कृत्य करने वाले नेताओं को पार्टी से निष्कासित करना ही पर्याप्त नहीं है इस प्रकार की कृत्य को अंजाम देने वाले नुपुर शर्मा एवं नवीन कुमार चिंदल को तत्काल गिरफ्तार कर आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article