मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव शहर के दो लाल सौरभ सिंह उइके पिता- पुष्पराज उइके, अर्पण दया पिता- राजीव दया नागपुर शहीद चौक पहुंचे जहां दोनों लालों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई और 170 किलोमीटर का सफर जुन्नारदेव शहर से साइकिल रैली पर किया गया. साइकिल रैली का आयोजन शहीदों को याद करते हुए और देश युथ को फिट रहने के लिए किया गया. शनिवार सुबह 4:00 बजे साइकिल से निकले शाम 5:00 बजे नागपुर पहुंचे. रविवार सुबह 5:30 बजे नागपुर से निकले और लगभग 5:30 बजे जुन्नारदेव पहुंचे. वापस लौटे दोनों युवाओं को अकादमी के साथियों ने पुष्पगुच्छ देकर दोनों का स्वागत किया साथ ही अकादमी के संचालक एहसान खान ने दोनों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की.
