विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से दो महीने बाद भी नहीं बना ट्रांसफार्मर, आकाशीय बिजली गिरने से जला था ट्रांसफार्मर | New India Times

आशीष राय, टीकमगढ़ ( मप्र ), NIT; ​विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से दो महीने बाद भी नहीं बना ट्रांसफार्मर, आकाशीय बिजली गिरने से जला था ट्रांसफार्मर | New India Timesप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीणों तक बिजली उपलब्ध कराने के  लाख दावे करते हैं, लेकिन निचले स्तर पर देखा जाए तो अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लोग आज भी बिजली के लिए परेशान हैं। ऐसा ही मामला टीकमगढ़ से 8 किलोमीटर दूर ग्राम जुडावन का है जहां 2 माह पहले आकाशीय बिजली गिरने के कारण गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसकी ग्रामीणों द्वारा बार-बार अधिकारियों से शिकायत किए जाने पर भी आज तक ठीक नहीं कराया गया जिससे परेशान ग्रामीणों ने एकत्रित होकर मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर कलेक्टर से ट्रांसफार्मर ठीक करवाने की मांग की है।​विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से दो महीने बाद भी नहीं बना ट्रांसफार्मर, आकाशीय बिजली गिरने से जला था ट्रांसफार्मर | New India Timesवही ग्रामीणों ने NIT संवाददाता को बताया कि उन्हें 2 माह से पानी व गेहू पिसवाने के लिए गांव से 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है, साथी मच्छरों व कीड़े मकोड़ों के कारण बीमारियां फैल रही हैं। अगर जल्द ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराया गया तो उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.