मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हनुमान जंयती के अवसर पर शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द ने हनुमतधाम पहुंच कर पूजा अर्चना की साथ ही भण्डारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द ने सभी को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमत धाम पर की गयी सजावट व लाइटिंग के बारे में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को दिखाया जिस पर जिलाधिकारी ने सराहना की. इस अवसर पर हनुमत धाम के मन्दिर परिसर में काफी संख्या में श्रंद्धालुओं की भीड़ जमा थी. भण्डारे में आये श्रद्धालुओं को मा0 कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी द्वारा भण्डारे का प्रसाद वितरण किया गया. प्रसाद वितरण करने के उपरान्त मा0 कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ स्वयं भी भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विधायक मानवेन्द्र सिंह सिह सहित भारतीय जनता पार्टी के कई अन्य विधायक व मंत्रीगण भी मौजूद रहे।
