डीएम ने गेहूं के भूसे को जनपद से बाहर ले जाने पर लगाया प्रतिबंधित | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम ने गेहूं के भूसे को जनपद से बाहर ले जाने पर लगाया प्रतिबंधित | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कहा है कि संज्ञान में आया है की गेहूँ के भूसे का प्रयोग ईंट भट्ठे में तथा गत्ते की फैक्ट्रियों में प्रयोग करने हेतु भूसा बड़ी मात्रा में जनपद से बाहर ले जाया जा रहा है, जिससे पशुओं के चारे हेतु भूसे की कमी होने की सम्भावना है एवं गौवंश एवं दुधारू नस्ल के पशुओं में भुखमरी की स्थिति पैदा हो सकती है।
उन्होंने कहा है कि गौवंश एवं दुधारू नस्ल के पशुओं के जीवन के वृहत्तर हित में शाहजहाँपुर जनपद से बाहर भूसे का ले जाया जाना तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है। पुलिस विभाग के अधिकारी तथा उप सम्भागीय परिवाहन अधिकारी (एफआर०टी०ओ०) उक्त आदेश के प्रवर्तन के लिये जिम्मेदार होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.