युवक को घर से बुलाकर की गई हत्या! इलाके में फैली सनसनी | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर (बिहार), NIT:

युवक को घर से बुलाकर की गई हत्या! इलाके में फैली सनसनी | New India Times

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बौसी रेलवे लाइन पर कोढा सरमसपुर के रहने वाले चंदन यादव का शव ग्रामीणों ने आज रविवार की सुबह देखा जिसकी सूचना घर वालों को दी गई।

घटना के बाद ईशाकचक थाना की पुलिस के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये।

मृतक के परिजनों का कहना है कि देर रात भी राहुल नामक युवक चंदन को बुलाकर ले गया था, जिसके बाद देर रात में घर आया था,
और सुबह तीन बजे फिर उसे राहुल नामक युवक बुलाकर ले गया और सुबह उसकी मौत की खबर मिली.

वहीं घटना के पीछे क्या कारण है यह घरवाले अभी नहीं बता पा रहे हैं. मृतक युवक साइकिल के दुकान में काम करता था।

सूत्रों की मानें तो दो दिन पहले भी साइकिल दुकान में किसी से मार-पीट हुई थी। वहीं घटना के कारण को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

परिजन अभी कुछ भी साफ -साफ नहीं बता पा रहे हैं। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.