रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के झकनावदा जिनशासन के 24 वें तीर्थंकर व जिनशासन का परचम लहराने वाले भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन पर्व पर श्री जैन स्वेतांबर तेरापंथ सभा भवन से प्रभात फेरी/वरघोड़े का प्रारंभ किया गया। जिसमें “त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की”व “एक दो तीन चार महावीर प्रभु की जय जयकार” जैसे गगनभेदी जयघोष के साथ नगर गुंजायमान हुआ, उक्त वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर पहुंचा।
जहां वरघोड़ा एक धर्म सभा में परिवर्तित हुआ, वहा देश और दुनिया को अहिंसा का पाठ पडाने वाले भगवान महावीर का गुणानुवाद किया गया. जिसमें सकल जैन समाज ने अपने-अपने उद्बोदन देकर भगवान महावीर स्वामी के गुणों का चरितार्थ किया।
सभी समाजजन अपनी-अपनी पारंपरिक वेशभूषा श्रावक सफेद वस्त्र तथा श्राविकाए/बच्चे- बच्चिया अपने-अपने मंडल की की वेशभूषा में नजर आए! तत्पश्चात महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें मुलनायक भगवान श्री आदिनाथ दादा की आरती का चडावा जितेंद्र कुमार अनोखीलाल कासवा परिवार, मंगल दिवा आरती का चडावा जैन मित्र मंडल तथा दादा गुरुदेव की आरती कनकमल जी कोठारी के द्वारा लाभ लिया गया।
प्रभावना सकल जैन समाज द्वारा वितरित की गई! तेरापंथ सभा के मंत्री अजय जी वोहरा द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण द्वारा भेजे बधाई संदेश का वाचन किया गया व सभी ने एक- दूसरे को जन्मकल्याणक की बधाई प्रेषित की इस अवसर पर मंदीर व्यवस्थापक निर्मल मांडोत, मुकेश कोठारी, श्रीमती आयुषी- ऋषभ कोठारी, मोक्ष कोठारी ने भगवान महावीर का गुण-गान किया!
