नेपानगर के ग्राम चिडियापानी के इनामी बदमाश स्थायी वारंटी नूरिया पिता गिना भील को गुजरात के पोरबन्दर से नेपानगर पुलिस ने किया गिरफ़्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेपानगर के ग्राम चिडियापानी के इनामी बदमाश स्थायी वारंटी नूरिया पिता गिना भील को गुजरात के पोरबन्दर से नेपानगर पुलिस ने किया गिरफ़्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा लंबे समय से फ़रार चल रहे स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वारंटियों को गिरफ़्तार करने हेतु विशेष टीमें बनाकर अन्य राज्यों में भेजी जा रही है। इसी कड़ी में बुरहानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पिछले वर्ष चांदनी-बोरसल रोड़ पर हुई डकैती में शामिल रहे कुख्यात आरोपी नुरिया उर्फ नुईरिया पिता गीना जाति भील,उम्र 24 साल, निवासी चिडियापानी, तहसील नेपानगर ज़िला बुरहानपुर को को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस की सायबर टीम द्वारा नूरिया को लेकर लगातार टेक्निकल मॉनिटरिंग की जा रही थी। नूरिया कई गंभीर अपराधों में आरोपी था, जो चाँदनी-बोरसल डकैती की घटना दिनांक 27 जुलाई 2021 से ही फरार चल रहा था। जिस पर न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। उल्लेखनीय है कि नूरिया पर डी.आई.जी. एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10000 – 10000 हज़ार, इस प्रकार कुल 20000 का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उसे गिरफ्तार करने वाली टीम को 2000-2000 का इनाम घोषित किया गया था। नूरिया (1) अप. क्र 650/21 धारा 395 भादवि, अप.क्र(2) 696/21 धारा 399, 402 भादवि, 25 ए ,27 आर्म्स एक्ट, (3) अप. क्र 727/21 धारा 399, 402 भादवि, 25ए ,27 आर्म्स एक्ट तथा (4) अप क्र 759/21 धारा 147, 148, 149, 336, 353, 307, 333 भादवि में फरार था। नूरिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष टीम बनाई गयी थी। टीम ने सायबर सेल की मदद से दिनांक 14/04/22 को आरोपी नूरिया को गुजरात राज्य के पोरबंदर शहर से गिरफ्तार किया। संपूर्ण कार्यवाही में उप. निरी. जयपाल सिंह राठौर, प्र.आर. अजेश जायसवाल, प्र.आर. नितेष विसे, आर. आनंद एवं सायबर एक्सपर्ट दुर्गेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.