व्यापम की परीक्षा देने सतना पहुंचे बुरहानपुर के परीक्षार्थियों का मुस्लिम संगठन ने किया स्वागत एवं सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

व्यापम की परीक्षा देने सतना पहुंचे बुरहानपुर के परीक्षार्थियों का मुस्लिम संगठन ने किया स्वागत एवं सम्मान | New India Times

व्यवसायिक परीक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल (व्यापम) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित कर रहा है, जिस में बुरहानपुर के परीक्षार्थियों को सतना, उज्जैन, खंडवा सहित अन्य केंद्र आवंटित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार लगभग 70 छात्र परीक्षा देने सतना पहुंचे। सतना पहुंचे मुस्लिम छात्रों का इंडियन मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने नियाज़ अहमद की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी एवं परिचय सम्मेलन आयोजित कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नईम साहब सतना, सलीम साहब सतना और सिराज अंसारी सतना के साथ बुरहानपुर की बेनजीर एकेडमी के हारीस अंसारी, अनीस अंसारी, फैसल उद्दीन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन नियाज अहमद ने प्रस्तुत किया। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अधिकांश छात्र शिक्षण कार्य से जुड़े हैं। कार्यक्रम का संचालन मास्टर जहीर अतहर ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article