गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
नरेन्द्र मोदी मोर्चा की एक वैठक भोंगाव में संपन्न हुई, जिसमें अल्पसंख्यक समाज के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद काजी अरशद ने मोर्चा के मिशन 2019 को कामयाब करने के लिये प्रधानमंत्री द्वारा चलायी गयी योजनाओं को मोर्चा के माध्यम से पहुंचाए जाने की बात कही।
नगर के जीटी रोड स्थित ए बी मैरिज होम में भाजपा की नरेंद्र मोदी मोर्चा की एक वैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद काजी अरशद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल बिहारी वाजपेयी पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, भ्रष्टाचार मुक्त भारत आदि योजनायें चलायी गयी हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र एवं गरीब जनता को नही मिल पा रहा है, क्योंकि इन योजनाओं का प्रचार प्रसार सही ढंग से नहीं हो पा रहा है जिसके कारण पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इन योजनाओं में जो पात्र लोग वंचित रहे गये हैं उनको इस योजना का लाभ दिलाने का कार्य नरेंद्र मोदी मोर्चा के पदाधिकारियों का होगा। पदाधिकारियों द्वारा पात्र व्यक्तियों को ढूंढकर उनको योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने मैनपुरी जिले क जिलाध्यक्ष शादाब अली को बनाया है तथा उपाध्यक्ष वसीम अंसारी को नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि गरीब व पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाये जाने का काम ये मोर्चा करेगा।
नरेंद्र मोदी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शादब अली ने कहा कि आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज मोर्चा से जुड़ा है। इस मोर्चा के माध्यम से गरीब असहाय लोगों की मदद की जाएगी और जिन लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है उनको योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा।
