तिरंगा यात्रा की गुंज के साथ कांग्रेस ने जनादेश के अपमान को लेकर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तिरंगा यात्रा की गुंज के साथ कांग्रेस ने जनादेश के अपमान को लेकर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

तिरंगा यात्रा निकाल कर जनादेश का अपमान करने वालों के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया और कमलनाथ जिन्दाबाद के नारों से दमुआ की सभी सड़कों व गलियों में गुंज सुनाई दी। 20 मार्च 2020 को लोकतंत्र की हत्या हो जाने से कमलनाथ जी को इस्तीफा देना पड़ा। जिससे सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने छिंदवाड़ा जिले के विकास की गति को रूकवाने का काम किया. इसकी सभी वक्ताओं ने भर्त्सना की। तिरंगा यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दमुआ से निकाली गई जो कि वार्ड नं 16 रामनगर पुराना माइनस से नंदन होते हुए दमुआ अप्पू हाल ,दमुआ मुख्य बाजार होते हुए इंदिरा चौक वक्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर बरसे तत् पश्चात दमुआ थाना पहुंचकर ज्ञापन दिया गया। जिसमें सभी तरह की चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की गई. इस अवसर पर समस्त वरिष्ठ कनिष्ठ कांग्रेस जनों सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता पदाधिकारी गणों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article