नेपानगर में ट्रेन के स्टापेज कोई उपलब्धि नहीं, केंद्र रेलवे आंदोलन के समस्त प्रकरण वापस ले और भाजपाई गुंडागर्दी से बाज आयें: अजय रघुवंशी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेपानगर में ट्रेन के स्टापेज कोई उपलब्धि नहीं, केंद्र रेलवे आंदोलन के समस्त प्रकरण वापस ले और भाजपाई गुंडागर्दी से बाज आयें: अजय रघुवंशी | New India Times

नेपानगर में कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को दोबारा चालू कराने को लेकर हुए जन आंदोलन और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री से मिलने के पश्चात ट्रेन स्टॉपेज की स्वीकृति प्राप्त होने और 19 मार्च 2021 से बंद हुई ट्रेनें पूना चालू होने के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को जहां बधाइयां प्राप्त हो रही है वही जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने अपने अलग अंदाज में चुटकी लेते हुए चालू हुई ट्रेनों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपित किया है कि ये कोई उपलब्धि नही है या कोई ऐसा नया काम नही है जिसे लेकर भाजपाई इतने उछल रहे है।ये तो वही कार्य हुआ कि तुम्ही ने दर्द दिया है तुम्ही दवा देना।?श्री रघुवंशी ने कहा कि नेपानगर में कामायनी एक्सप्रेस आदि के स्टापेज श्रेय पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जी को जाता है,जिनके प्रयास से कामायनी एक्सप्रेस का स्टापेज नेपा वासियो का मिला था,किन्तु इसे बंद कराने का श्रेय केंद्र की भाजपा सरकार को जाता है।जिनके द्वारा ये ट्रेन यहाँ बन्द की गई थी। हालांकि इसे प्रारम्भ करने के लिए जितने भी प्रयास हुए वे सभी आमजन के सहयोग से कांग्रेस नेताओं द्वारा ही किये गए।जिसके लिए आमजन सहित हमारे कई नेताओं पर प्रकरण भी दर्ज हुए। हमारे नेता संजय तोरानी ने लगातार कई महीने आमरण अनशन कर इस आंदोलन को गति प्रदान की जिससे केंद्र की नींद खुली और वोटो के डर से पुनः के सेवा प्रारम्भ करना पड़ी। श्री रघुवंशी ने तोरानी सहित सभी नेताओं और आमजन को साधुवाद प्रेषित करते हुए भाजपा नेताओं को सलाह दी कि मरे हुए शेर पर फोटो खिंचाने के बजाय केंद्र सरकार रेलवे में बने समस्त नेपा वासियो के प्रकरण को समाप्त करे। नेपा मिल के नवीनीकरण हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव के प्रयास से प्राप्त 1200 करोड़ रुपयों का सदुपयोग कर कार्य को आगे बढ़ाकर नगर के स्थानीय युवाओ को उस में नोकरी देने का काम करे। वहां बन्द हो रही केंद्रीय विद्यालय के उन्नयन के प्रयास करे। नेपा वासियो को पट्टे देने की योजना वर्षो से ज्यों की त्यों पड़ी है,उसे देने के प्रयास करे। शासकीय अस्पताल जर्जर हो कर बन्द होने वाला है,उसे नया बनाकर जनता को राहत प्रदान करे, तब तो वे वाहवाही लूटने के हकदार बनेंगे।अन्यथा कांग्रेस इस मुद्दे को भविष्य में जोर शोर से उठाकर उनसे हिसाब मांगेगी और निश्चित ही ये मुद्दे आगामी चुनाव में भाजपा को ले डूबेगा।
श्री रघुवंशी ने कहा कि भाजपा के नेता नेपानगर में खुलेआम गुंडागर्दी कर भय का वातावरण निर्मित कर रहे हैं। पुलिस को अपनी कठपुतली समझ कर उन्हें दबा कर कानून से खिलवाड़ कर रहे हैं, जिस नगर में पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं इन भाजपाइयों से तो आमजन का क्या होगा यहसहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से हुई झूमाझटकी एवं अभद्र व्यवहार में लिप्त भाजपाई नेताओ के खिलाफ वही कार्यवाही करे जो कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुंडों के साथ कि जा रही है।
श्री रघुवंशी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि तत्काल कोई कार्यवाही ना होने पर नेपानगर में जन आन्दोलन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article