रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम खटामा में थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीर सिंह भूरिया के निवास पर होली मिलन समारोह संपन्न हुआ.
थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने बताया की इस दौड़ भाग की जिंदगी में अपने लोगों से अच्छे से मिलना नहीं हो पाता है इसलिए होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया. आगे बताया की होली का पर्व उत्साह प्रेम और उमंग से भरा त्यौहार है, इस उत्साह को प्यार और उल्लास के साथ मनाने के लिए मेरे निवास स्थल पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया. होली मिलन कार्यक्रम में मेरे क्षेत्र के लोगों से अच्छे से मिलकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई साथ ही नोतरा मामेरा प्रीतिभोज का भव्य आयोजन कीया गया.

इस आयोजन में 12,000 से भी अधिक लोगों ने शिरकत कर थांदला के लोकप्रिय विधायक वीर सिंह भूरिया को साल श्रीफल कपड़े और नगदी राशि उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सलीम शेरानी, अनूप भंडारी, रहीम शेरानी, अमीत भंडारी (कीर्ति), अली असगर बोहरा, थांदला से पवन नहार, नीलिमा डाबी, मनीष वाघेला आदि पत्रकारों ने भी क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया के निवास पर पहुंचकर होली की शुभकामनाएं देकर सम्मान के साथ उपहार भेंट किया.
