कोपर्डी बलात्कार, हत्या मामले को एक साल पूरा: महिला संगठनों की ओर से कैंडल मार्च निकाल कर दी गई श्रद्धांजलि  | New India Times

ताहिर मिर्जा, उमरखेड (महाराष्ट्र), NIT; ​कोपर्डी बलात्कार, हत्या मामले को एक साल पूरा: महिला संगठनों की ओर से कैंडल मार्च निकाल कर दी गई श्रद्धांजलि  | New India Timesमहाराष्ट्र के अहमदनगर जिला के  कोपर्डी में एक नाबालिग लड़की से हुए बलत्कार तथा खून के मामले को 13 जुलाई को एक साल पूरा हो चूका है। इस घटना से पूरे महाराष्ट्र में मराठा समाज ने लाखों की तादात में मोर्चो का आयोजन किया था तथा दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी। इन मोर्चों ने महाराष्ट्र सरकार में बैठी बीजेपी की नींद उड़ा दी थी। यह मामला अहमदनगर कोर्ट में चल रहा है। लेकिन आज के दिन दिल दहेलाने वाली वारदात को याद कर उमरखेड में महिला संगठनों की ओर से एक कैंडल मार्च का अयोजन किया गया था। ​कोपर्डी बलात्कार, हत्या मामले को एक साल पूरा: महिला संगठनों की ओर से कैंडल मार्च निकाल कर दी गई श्रद्धांजलि  | New India Timesयह मार्च शहर के कृषि मंडी से निकल कर शिवजी चौक पर आकर इस घटना में दरिंदों का शिकार बनी श्रद्धा को सभी महिलाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सविता कदम, रेखा भूते , निलोफर पठाण ,शबाना खान , शिला कदम, आशा देवसरकर , अल्का मुडे,वैभु माने, संदीप घाडगे , चक्रधर देवस&0;रकर , प्रविण सुर्यवंशी , अजय आनेराव , दिपक ठाकरे , आनंद देशमुख , अमोल पतींगराव मौजूद थे।

By nit