अब्दूल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी धुलिया में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बदमाशों ने आज रविवार की सुबह पेट्रोल पंप पर डकैती की घटना को अंजाम देकर एक व्यक्ति की हत्या और तीन लोगों को घायल कर नकदी लूट ले गए। इस घटना से शहर सहित पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ धुलिया तहसील के सूरत – नागपुर महमार्ग पर फागना गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित कोयल पेट्रोल पंप पर रविवार की सुबह तड़के तीन बजे के दौरान अज्ञात हमलावरों ने पंप पर धावा बोल दिया।बदमाशों ने लूट पाट के दौरान एक की हत्या कर दी और अन्य तीन पंप कर्मियों को घयाल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विवेक पानसरे , ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक निलेश सोनवणे , तहसील पुलिस थाना प्रभारी दिवान सिंह वसावे , क्राइम ब्रांच पुलिस निरीक्षक परदेशी ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धुलिया शहर से सात किलोमीटर दूरी पर स्थित कोयल पेट्रोल पंप पर रविवार की सुबह तीन बजे के बीच पंप की बंद केबिन पर अज्ञात डकैतों ने पत्थराव किया जिसमें पेट्रोल पंप कर्मियों ने केबिन का प्रवेश द्वार खोलने से इंकार किया तो अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर खड़े वाहन में आग लगने की धमकी दे डाली जिससे मजबूर हो कर पेट्रोल पंप कर्मियों ने प्रवेश द्वार खोला। डकैतों ने केबिन में सोएं हुए पोकलैंड मशीन ड्रायवर सैय्यद इस्माइल 65 निवासी निफाड़ ज़िला नाशिक की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी तथा तीन अन्य पेट्रोल पंप कर्मियों को घयाल करके पंद्रह हजार रुपए मोबाइल, हाथ में से ब्रेसलेट जबरन लूट कर फरार हो गए।
घयाल पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया है कि हमलावर तीस से बत्तीस वर्ष के थे, उन्होंने ने बनियान और पेंट पहन रखी थी। जाते समय हमलावरों ने सीसी टीवी कॅमेरे भी तोड़ दिए तथा लूट की घटना को अंजाम देने पेट्रोल पंप तक पैदल ही चलकर आए थे। तहसील पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूटमार का मामला दर्ज कर डकैतों की तलाश शुरू कर दी है।
