भोपाल में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 55 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 55 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद  | New India Timesभोपाल शहर के थाना शाहजहांनाबाद की पुलिस ने भोपाल के भूत बंगले के पास से दो लोगों को 55 किलो 300 ग्राम गांजा समेत गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना शाहजहांनाबाद की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग भूत बंगले के पास नशीले पदार्थ के साथ किसी का इन्तेज़ार कर रहे हैं। तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये हुल्ये के आधार पर भूत बंगले के पास से संजू सनकत (इतवारा भोपाल) एवं सतीश गौहर( इंदौर) नामक दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 55 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत बाजार में तकरीबन ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। फिल्हाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इनके तार अन्य राज्यों से भी हो सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article