पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया महाविद्यालय देवरी की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय आवासीय शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया महाविद्यालय देवरी की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय आवासीय शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया महाविद्यालय देवरी की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का ग्राम पंचायत कंजेरा आदिवासी टोला ग्राम नंदना में सात दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर महाविद्यालय के संचालक डॉ अवनीश मिश्रा एवं ग्राम पंचायत कंजेरा के सरपंच प्रतिनिधि चंद्रभान सिंह राजपूत एवं प्राथमिक विद्यालय नंदना के वरिष्ठ शिक्षक शंकरलाल वासुदेव ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात महाविद्यालय के संचालक डॉ अवनीश मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद द्वारा कहे गए अनुशासन, समय प्रतिबद्धता, आदेश का पालन, आदि वाक्यांशों पर प्रकाश डालते हुए एनएसएस की दोनों इकाइयों के छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित कर कार्य करने की प्रेरणा दी इसके बाद महाविद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता श्री परितोष सोनी ने सामाजिक पृष्ठभूमि के सुधार हेतु एनएसएस की महत्वता प्रकट की। तत्पश्चात शासकीय प्राथमिक स्कूल नंदना के वरिष्ठ शिक्षक श्री वासुदेव जी ने एनएसएस के छात्र छात्राओं को सहयोग करने की अनुशंसा प्रदान की कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता भगवतशरण सेन ने किया। कार्यक्रम अधिकारी अंजू पाठक ने सभी विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष सहित सभी गणमान्य नागरिकों एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी संतोष तिवारी सहित महाविद्यालय स्टाफ से कपिल सोनी, योगेंद्र राजपूत, प्रशांत साहू, सुनील दुबे, आशुतोष उपाध्याय, प्रतिभा पांडेय, शुभा जैन, खुशबू मिश्रा नीलम सोनी एवं रुकमण सेन आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.