ग्वालियर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला की पत्नी के एक करोड़ से अधिक कीमत के गहने एसबीआई के बैंक लॉकर से गायब, पुलिस तक पहुंचा मामला | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला की पत्नी के एक करोड़ से अधिक कीमत के गहने एसबीआई के बैंक लॉकर से गायब, पुलिस तक पहुंचा मामला | New India Times

ग्वालियर में कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला की पत्नी के जेवरात बैंक लॉकर से गायब होने का मामला सामने आया जिसके बाद कांग्रेस नेता ने ग्वालियर पुलिस से मामले की शिकायत क. वहीं पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया है कांग्रेसी नेता का चेतकपुरी स्थित एसबीआई ब्रांच में लॉकर है. उन्होंने बताया कि विगत 25 जून 2021 को लॉकर ऑपरेट हुआ था जिसके बाद जब दोबारा लॉकर खोला गया तो लॉकर से करीबन एक करोड़ की कीमत के जेवरात गायब मिले हैं जिसके बाद पिछले कई महीनों से बैंक के स्तर पर मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक गहने गायब होने का पता नहीं चल सका जिसके बाद उन्होंने इस मामले की जानकारी ग्वालियर पुलिस को भी दी। बताया गया है कि लॉकर कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी पुष्पा शुक्ला और बेटी के नाम पर संचालित था फिलहाल लॉकर से गायब गहनों का कोई पता नहीं चल सका है। वही ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि उन्होंने ग्वालियर क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंप दी है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.