यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

हल्लाबोल जन सरोकार मंच द्वारा मंच प्रमुख एडवोकेट प्रमोद शर्मा जी के नेतृत्व में नगर परिषद सभापति निशांत चौधरी को नगरपरिषद द्वारा ओवर ब्रिज के नीचे लाखों रुपये खर्च कर पेंटिंग बनाई जा रही हैं। उनकी सुरक्षा व रख रखाव हेतु उचित व्यवस्था करवाने के लिए ज्ञापन दिया गया. एडवोकेट प्रमोद शर्मा ने कहा कि पहले भी पेंटिंग बनी थी लेकिन उनकी उचित रख रखाव व सुरक्षा की व्यवस्था न होने के कारण पेंटिंगों की दुर्दशा हुई थी अतः हल्लाबोल जन सरोकार मंच व समस्त धौलपुर वासी चाहते हैं कि ब्रिज के नीचे फूल पौधे व घास लगाकर पार्क जैसी व्यवस्था होनी चाहिए एवं पेंटिंगों के चारों तरफ जाली लगनी चाहिए जिससे इन पेंटिंगों को कोई क्षति न पहुंचा सके। पेंटिंगों के आसपास सिटिंग व्यवस्था होनी चाहिए जिससे सेल्फी पॉइंट जैसी व्यवस्था हो सके. अशोक सिकरवार, लोकेश राजपूत, प्रमोद पचौरी, गिरीश उपमन्यु, विराट ठाकुर, सुनील जगरिया, भगीरथ उर्फ रिंकू, दिलीप शर्मा आदि सभी उपस्थित सदस्यों ने पेंटिंगों की सुरक्षा हेतु उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
