शाहजहांपुर पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर चोरी की गई 800 बोरी चीनी ट्रक सहित किया बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर चोरी की गई 800 बोरी चीनी ट्रक सहित किया बरामद | New India Times

थाना निगोही क्षेत्र में डालमिया चीनी मिल से 800 बोरी चीनी की लेकर फरार हुए ट्रक ड्राइवर को शाहजहांपुर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर ट्रक व 800 बोरी चीनी बरामद की है।

थाना निगोही क्षेत्र में डालमिया चीनी मिल से 800 बोरी शक्कर लेकर चला ट्रक ड्राइवर रास्ते में फरार हो गया. 20 जनवरी को डालमिया भारत सुगर मिल इंडस्ट्रीज निगोही से 400 कुंटल चीनी 800 कट्टे पूरी लेकर ट्रक संख्या RJ 05 JB 4529 से गांधीधाम गुजरात के लिए जमीदार कंपनी के लिए भरा कर चीनी मिल निगोही से निकला परंतु अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचा और ट्रक ड्राइवर ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया.

बने सिंह उर्फ बंटी गुर्जर पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम नगला
खडईया थाना उच्चैन जिला भरतपुर राजस्थान को एसओजी व सर्विस रेल की मदद से दिलीप कुमार सिंह निगोही थाना अध्यक्ष, उप निरीक्षक राजेश कुमार, सूरज पाल सिंह, नीरज कुमार आदि पुलिस टीम ने 25 जनवरी को ऊंचा नगला चौकी क्षेत्र जनपद भरतपुर राजस्थान से एक ट्रक जिसकी जिसका नंबर RJ05 JB 4529 ट्रक पर लदी 400 कुंतल चीनी 800 बोरी बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त पर सुसंगत धाराओं में थाना निगोही में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

बने सिंह उर्फ बंटा गुज्जर पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम नगला
खडईया थाना उच्चैन जिला
भरतपुर राजस्थान ने पुलिस की पूछताछ में पुलिस को बताया कि 20 जनवरी को करीब 3:00 बजे शाम को मैं ट्रक नंबर आरजे 05 जेबी 4529 पर 800 बोरी चीनी डालमिया शुगर मिल निगोही शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से गांधीधाम गुजरात के लिए जमीदार कंपनी लदवा कर भेजा गया था ट्रक में लदी चीनी को मैं अपने क्षेत्रीय भरतपुर राजस्थान में बेचने की फिराक में था और इसी दौरान पकड़ा गया।

एसपी एस आनन्द ने बताया कि थाना निगोही क्षेत्र के डालमिया शुगर मिल से ट्रक ड्राइवर बने सिंह उर्फ बंटा गुज्जर पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम नगला खडईया थाना उच्चैन जिला भरतपुर राजस्थान 400 कुंटल की 800 बोरियां चीनी की ट्रक से लेकर निकला लेकिन बताए हुए स्थान पर नहीं पहुंचा और उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया थाना निगोही पुलिस ने जांच पड़ताल कर ट्रक ड्राइवर बने को 800 बोरी चीनी व ट्रक के साथ 25 जनवरी को ऊंचा नगला चौकी क्षेत्र जनपद भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.