ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा नई शराब नीति को लेकर किया गया राज्य स्तरीय ऑनलाइन विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा नई शराब नीति को लेकर किया गया राज्य स्तरीय ऑनलाइन विरोध प्रदर्शन | New India Times

मध्य प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा लाई गई नई शराब नीति को लेकर पूरे मध्य प्रदेश से महिलाओं एवं छात्रों द्वारा पुरज़ोर विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा 25 और 26 जनवरी को ऑनलाइन राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, गुना, जबलपुर, इंदौर व अन्य जिलों से छात्राओं एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं एवं छात्राओं का कहना है कि
सरकार महिला विरोधी नई शराब नीति को तुरंत रद्द करे, मध्य प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू करे, शराब नहीं शिक्षा और रोजगार सरकार मोहय्या कराए। घरों को शराब की दुकानों में तब्दील करने वाली नई शराब नीति को सरकार तुरंत वापस ले।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.