सिक्ख समुदाय के लोगों ने धूम-धाम से मनाया लोहड़ी का उत्सव | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर (बिहार), NIT:

सिक्ख समुदाय के लोगों ने धूम-धाम से मनाया लोहड़ी का उत्सव | New India Times

भागलपुर में सिक्ख समुदाय की ओर से लोहड़ी पर्व सादगीपूर्ण तरीके से धूम-धाम से मनाया गया। पंजाबी एवं सिंधी समाज के लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का अनुशरण करते हुए लोहड़ी को उत्साह से मनाया और जमकर नाच-गाना हुआ।

सिक्ख समुदाय के लोगों ने धूम-धाम से मनाया लोहड़ी का उत्सव | New India Times

रात में लकड़ी में आग लगाकर गुड़, तिल, मूंगफली, मकई का लावा लेकर लोगों ने अग्नि का परिक्रमा कर अग्निदेव को अर्पित करते हुए सुख-समृद्धि और कोरोना से बचाव एवं सबों के स्वास्थ्य को लेकर कामना की।

बेटी के जन्म लेने की खुशी में पहली लोहड़ी समाज के लोगों के साथ मनाई गई।

गेहूं की फसल काटने के बाद पहली बाली को लोहड़ी में जलाकर मनाने की परंपरा अति प्राचीन काल से ही चली आ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article