बारिश से फसलों को नहीं हुआ है कोई नुकसान, कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसलों का लिया जायजा | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

बारिश से फसलों को नहीं हुआ है कोई नुकसान, कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसलों का लिया जायजा | New India Times

कृषि विभाग के जिला अधिकारी ए.पी. सुमन उप संचालक सहित गुनौर ब्लाक के अधिकारी सुरेश पाठक ने अमानगंज पहुंचकर पिछले दिनों हुई बारिश के चलते फसलों का जायजा लिया। नगर अमानगंज के दोनों सीमाओं दमोह रोड एवं पन्ना रोड पर खेतों में लगी फसलों को देखा, सरसों, गेहूं, मसूर, चना, बटरी आदि फसलों में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बारिश से फसलों को नहीं हुआ है कोई नुकसान, कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसलों का लिया जायजा | New India Times

जिला अधिकारी ने पिछले दिनों हुई बारिश को इस क्षेत्र में लगी फसलों के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि बारिश होने के कारण फसलें और अधिक संवर गईं हैं जिनका उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा अधिक होगा। उन्होंने फसलों में मांहू बढ़ने की संभावना जताते हुए किसानों से दवा का स्प्रे कराने की सलाह दी साथ ही बागवानी में लगी सब्जियों के पौधों का भी निरीक्षण किया जो कि अभी स्वस्थ हैं। देखना होगा कि मौसम खुलने के बाद फसलों में क्या परिवर्तन होता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article