अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

BHOPAL FIRST, नगर निगम भोपाल की आधिकारिक APP है। यह एप्लिकेशन नागरिक को स्वच्छता से संबंधित शिकायतें पोस्ट करने में सक्षम बनाता है,और उसके बाद विशेष वार्ड के स्वच्छता निरीक्षक को सौंपा जाता है.
संबंधित लिंक का उपयोग कर गूगल प्लेस्टोर से एप्प डाउनलोड करें। अपने स्मार्ट फोन का उपयोग करके शिकायत से संबंधित मुद्दे की एक तस्वीर लें, और इसे निम्नलिखित श्रेणियों में से एक में पोस्ट करें –
1👉 Garbage dump.
2👉 Garbage vehicle not arrived.
3👉 Dustbins not cleaned.
4👉 Sweeping not done.
5👉 Dead animals.
6👉 Public toilet(s) cleaning.
7👉 Public toilet(s) blockage.
8👉 No water supply in public toilet(s).
9👉 No electricity in public toilet(s).
10👉 Urination in public / Open Defecation.
11👉 Sewage related problem.
तस्वीर लेते समय यह ऐप लोकेशन को कैप्चर करेगा। शिकायत स्थान के साथ आप लैंडमार्क भी टाइप कर सकते हैं। आपके द्वारा पोस्ट की गई शिकायत को संबंधित सेनेटरी इंस्पेक्टर/इंजीनियर को सौंपा जाएगा। सैनिटरी इंस्पेक्टर/इंजीनियर द्वारा शिकायत का निराकरण कर ‘क्लीन फोटो’ के साथ आपकी शिकायत को बंद कर देगें। यदि आप शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हैं तो आप शिकायत को RE-OPEN कर सकते हैं।
गूगल प्लेस्टोर के माध्यम से आप इस ऐप्प को डाउनलोड करें और अपने शहर की स्वच्छता में सहभागी बने https://play.google.com/store/apps/details?id=com.contriveconsulting.bhopalfirst
