तेज रफ्तार एक फोर व्हीलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर ही एक गर्भवती महिला की मौत, एक वर्षीय बच्ची समेत दो घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

तेज रफ्तार एक फोर व्हीलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर ही एक गर्भवती महिला की मौत, एक वर्षीय बच्ची समेत दो घायल | New India Times

देवरी रहली मार्ग पर कल शाम को तेज रफ्तार एक फोर व्हीलर वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें घटनास्थल पर ही एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में 1 वर्षीय भांजी कुमकुम और भाई लालचंद घायल हो गया।
देवरी थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि देवरी रहली मार्ग पर एक मोड़ पर तेज रफ्तार एक फोर व्हीलर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 26 वर्षीय गर्भवती एक महिला की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।
इस दुर्घटना में घायल समनापुर सेठ निवासी लालचंद पटेल 20 साल ने बताया कि वह धोनाई गांव थाना रहली से मकर सक्रांति पर्व हेतु बहन निशा पटेल पति अम उम्रश्र26 साल भांजा पूरब उम्र 3 साल और भांजी कुमकुम उम्र 1 साल को बाइक पर लेकर अपने गांव समनापुर सेठ आ रहा था तभी रास्ते में मंगेला के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर हमारी बहन जो गर्भवती थी उनकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वही देवरी पुलिस ने सूचना मिलने पर मौका पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फोर व्हीलर वाहन की तलाश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.