व्यावसायिक प्रशासन विभाग में प्रबंधन प्रदर्शनी का हुआ आयोजन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

व्यावसायिक प्रशासन विभाग में प्रबंधन प्रदर्शनी का हुआ आयोजन | New India Times

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के बीबीए विभाग में दो दिवसीय प्रबंधन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के जाने-माने उद्योगपति सुनील सिंघल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री सुनील सिंघल जी ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तत्पश्चात ब्रह्मलीन स्वामी शुकदेवानंद जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल जी ने स्वामी शुकदेवानंद महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत बीबीए के छात्र छात्राओं द्वारा चंदन तिलक एवं पुष्पगुच्छ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखा एवं उन को प्रोत्साहित किया। बी बी ए के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल में से ई-कॉमर्स बैंक पर अनुष्का एवं कनिष्का ने, बैंक पर रितिक और आयुष ने, इंश्योरेंस पर जोहा एवं प्राची ने, शॉपिंग मॉल पर गृषिका एवं देवांशु ने, स्मार्ट सिटी पर हरिओम एवं बुशरा ने, उत्पादन प्रक्रिया इशिता एवं प्रखर, मेगा मार्ट में अनुभव एवं अलीमुद्दीन ने, कम्युनिकेशन मॉडल केशव और ऋषभ ने, अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्र फातिमा एवं सानिया ने स्वच्छता अभियान मानसी एवं नंदिनी ने, चॉकलेट वेंडिंग मशीन कोकिल एवं नितिन ने, मॉडर्न विलेज उत्पल एवं अभिषेक इत्यादि ने मॉडल बनाकर उनकी व्याख्या सहित प्रस्तुतीकरण किया। सुनील सिंघल ने विद्यार्थियों को सफल उद्यमी बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सूत्र भी दिए। उन्होंने बताया कि आप अपने जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं तो तो टाइम मैनेजमेंट सबसे ज्यादा आवश्यक है, आप अपने पूरे दिन के 24 घंटे को किस प्रकार व्यवस्थित करते हैं इस पर निर्भर करता है। इसके बाद बी बी ए विभागाध्यक्ष अंकित अवस्थी जी ने मुख्य अतिथि सुनील सिंघल एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अग्रवाल को अंग वस्त्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अयोजन में बी बी ए की महिमा सिंह, सुमित सक्सेना, अभिजीत मिश्र और नेहा सिंह का सहयोग रहा। इस अवसर पर कॉमर्स विभाग अध्यक्ष डॉ देवेंद्र सिंह, डॉ गौरव सक्सेना डॉक्टर, के के वर्मा, कंप्यूटर साइंस विभाग अध्यक्ष डॉक्टर संदीप अवस्थी, चंद्रभान त्रिपाठी अंकुर अवस्थी, तुषार रस्तोगी एवं मनीष आदि उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.