यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन उमर फारूख उस्मानी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय गांधी पार्क धौलपुर में देश में प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई के विरोध में भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और फिर धरना प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने कहा कि केंद्र सरकार को आम आदमी की कोई फिक्र नही है केन्द्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है और चंद पूंजीपतियों के चक्कर में पूरे देश को महंगाई की मार से मार रही है सभी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार देश की संपत्तियों को बेचने का कार्य कर रही है इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के जिला कम्युनिकेशन को-ऑर्डिनेटर आजाद मिर्जा ने कहा कि हम सभी कांग्रेसी साथियों को मिलकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर उनको समझाना होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंककर कांग्रेस की सरकार लानी होगी जिससे आमजन का भला हो सके और देश की तरक्की हो सके। धरना प्रदर्शन में सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों ने मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, धरना-प्रदर्शन मे मंच का संचालन अब्दुल करीम फारूखी (अतहर धौलपुरी) ने किया । इस मोके पर दिनेश त्यागी सचिव जिला कॉंग्रेस कमेटी, रमेश चंद साहू वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता, सम्रद्धी दिक्षित जिला अध्यक्ष कॉंग्रेस सेवादल धौलपुर, मुन्ना अब्बासी जिला अध्यक्ष वक्फ बोर्ड धौलपुर, आजाद मिर्जा जिला कम्युनिकेशन को ऑर्डिनेटर कॉंग्रेस सेवादल धौलपुर, एडवोकेट गफ्फारूद्दीन खान, आजाद उस्मानी पार्षद, सद्दाम खान पार्षद, फरहत खान, सौरभ शर्मा, श्रीनिवास, बून्दू खां, मुकेश, कंचन, कालीचरण प्रजापति, गफ्फार उस्मानी, इरफान उस्मानी, सहित अधिक संख्या मे गणमान्य नागरिक मौजूद थे
