गोली चलने से घटना स्थल पर ही हुई युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

गोली चलने से घटना स्थल पर ही हुई युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

अमानगंज पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कमताना ग्राम  में 17 दिसंबर की देर शाम गोली चलने का मामला प्रकाश में आया था जिसमें एक युवक की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई थी साथ ही एक महिला के घायल होने की बात सामने आ रही थी जिसे अमानगंज में प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था. रात्रि के समय अमानगंज पुलिस द्वरा छतरपुर एवं पन्ना की एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से  मामले की जांच करती रही जहां मौके से पुलिस ने दो कट्टे  और पांच जिंदा कारतूस सहित कुछ नकदी रुपए तक जेब से बरामद किए, सारी कार्यवाही उपरांत मामले पर पंचनामा कार्यवाही करने के बाद तकरीबन 11 बजे के बाद  शव को अमानगंज पीएम हेतु भेजा गया और कल सुबह मृतक के परिजनों ने नाना प्रकार के आरोप इस घटना को लेकर लगाए. दिनांक 18 दिसंबर को मृतक युवक रामनरेश पांडेय का पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सौंपा गय.

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के सिर में गोली लगने से मौत हुई है वहीं मृतक के भाई राजेश पांडेय ने हत्या के आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक के साथ सुनियोजित तरीके से आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक के भाई का कहना है कि युवक का गांव के ही आरोपियों से विवाद था और मृतक की 1 दिन पूर्व अमानगंज थाने में झूठी शिकायत की गई थी और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी यही वजह रही कि आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया गया और गोली से युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. वहीं इस विषय को लेकर जब गुनौर एसडीओपी पियूष मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने इस पूरी बात को और पूरे घटनाक्रम की जांच की बात कही. प्रथम दृष्टया में यह पाया जा रहा है की युवक की मौत गोली लगने से हुई है और घटनास्थल पर कट्टे एवं जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. इस पूरे मामले की जांच अमानगंज पुलिस तत्परता के साथ जांच कर रही है और संदेहियों लोगों के साथ पूछताछ कर रही है. वहीं कमताना गांव में इस घटना के बाद  नाना प्रकार की चर्चाओं का दौर चला रहा है.

अब देखना है की पुलिस जांच के बाद क्या करती है आज पुलिस ने मामले में मात्र मर्ग कायम किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.