संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
ग्वालियर थाना पिछोर के अंतर्गत अप्रैल में हुई लूट के तीनों आरोपियों 1. अवतार सिंह 2. दिलबाग सिंह 3. हीरा सिंह को पुलिस ने उनके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
थाना प्रभारी घनश्याम सिंह भदौरिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिछले दिनों छपरा के पास हुई लूट के तीनों आरोपी भाई अपने घर पर आए हुए हैं और परिवार सहित पंजाब भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेर बंदी कर गत रात्रि तीनो को उनके घर से भागने से पहले दबोच लिया। एसपी ग्वालियर डा.आशीष सिंह के निर्देशन पर थाना प्रभारी घनश्याम सिंह भदौरिया कार्यवाही की है।
