प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति को जानने के लिए कलेक्टर आकस्मिक रूप से पहुंचे ग्राम कईडावद | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति को जानने के लिए कलेक्टर आकस्मिक रूप से पहुंचे ग्राम कईडावद | New India Times

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा पूर्व सप्ताह में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की गई थी। जिसमें आवास योजना की प्रगति में वांछित सुधार नहीं होने के कारण आकस्मिक रूप से जनपद पंचायत झाबुआ की ग्राम पंचायत कईडावद में प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे आवास का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही श्रीमती संगा, श्रीमती किडीबाई, श्रीमती रेता बाई से चर्चा की एवं तत्काल आवास बनाने के निर्देश दिए।

हितग्राही द्वारा बताया गया कि घर के सभी लोग पलायन पर गए हैं। आने पर बनाएगें। इस संबंध में मिश्रा ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत तत्काल रूप से कार्यवाही कर इनके आवास बनाने में मदद करें एवं इनके परिवार के लोग जो पलायन पर गए है उन्हें तत्काल बुलवाकर आवास पूर्ण कर लेवें।

मिश्रा ने हितग्राहियों से रूबरू चर्चा करते हुए बताया कि आप यदि आवास बना लेते है तो आप बरसात,जंगली जानवर आदि से बचाव तो करेंगे ही एक अच्छे घर में रहने की सुविधा आपको उपलब्ध होगी।

मिश्रा ने यहां पर टीकाकरण के लिए भी हितग्राहियों से चर्चा की एवं जिनके द्वितीय डोज नहीं लगे है वो तत्काल लगवाए इसके लिए हम आपके ग्राम पंचायत में एक टीम को भेज रहे हैं। जिससे इस गांव में शत प्रतिशत प्रथम एवं द्वितीय डोज पूर्ण हो जाए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत झाबुआ अर्पित गुप्ता, सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा धिरज अखण्ड, पीसीओ, बीसी आवास जायसवाल, ग्राम पंचायत कईडावद के जीआरएस आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.