मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा नंबर 8 क्रमांक 18 ग्राम वासियों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाई गई जिसके कारण ग्राम वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों द्वारा कई बार स्ट्रीट लाइट के लिए बोल चुके हैं लेकिन आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाई गई जिससे रात के समय आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है परंतु जिम्मेदार इससे अनजान हैं. लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देकर निराकरण करें जिससे कि ग्राम पंचायत में रोशनी मिल सके और आसानी से आना-जाना कर सकें. स्ट्रीट लाइट की मांग बीना, नागदा, सतीश पंडोले, शांति, अमर वंशी, कमलेश, टेकराम, नीरज नागले, पूजा गोहे, मनीष, कुलदीप सहित अनेकों ग्राम वासियों द्वारा की गई है।
