केसली ब्लाक के ग्राम सरईवन में 6 माह से बंद पड़ा हैं तीन विघुत ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था बाधित होने से किसानों की नहीं हो पा रही है बौनी | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

केसली ब्लाक के ग्राम सरईवन में 6 माह से बंद पड़ा हैं तीन विघुत ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था बाधित होने से किसानों की नहीं हो पा रही है बौनी | New India Times

देवरी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य केसली ब्लाक अंतर्गत ग्राम सरईवन में पिछले लगभग 6 माह पूर्व से ग्राम के तीन विघुत ट्रांसफार्मर बारिश के समय से बंद पड़े हुए हैं ग्रामीणों द्वारा अनेकों बार बिजली कर्मचारियों से शिकायत की गई परन्तु आज दिनांक तक कोई ध्यान नहीं दिया गया. चूकि ग्रामीणों का कहना है कि फसलों की बुआई का समय है ऐसी स्थिति में बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं सुधारा गया तो ग्राम के किसान अपने खेतों में बुआई कार्य नहीं कर पायेंगे जिससे आने वाले समय में भरणपोषण के साथ साथ अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. किसानों द्वारा बार बार शिकायतों के बावजूद केसली विघुत मंडल द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण किसान अपनी फसल बुआई को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.