श्री नकुल-कमलनाथ जी ने पातालेश्वर में किया रुद्राभिषेक, छिंदवाड़ा के साथ ही प्रदेश और देश की सुख शांति के लिए की कामना | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

श्री नकुल-कमलनाथ जी ने पातालेश्वर में किया रुद्राभिषेक, छिंदवाड़ा के साथ ही प्रदेश और देश की सुख शांति के लिए की कामना | New India Times

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी एवं सांसद श्री नकुलनाथ जी अपने तीन दिवसीय छिंदवाड़ा प्रवास के तीसरे दिन बुधवार प्रात: 9.30 बजे स्थानीय पातालेश्वर धाम पहुंचे जहां भगवान शंकर के चरणों में माथा टेका और सर्वकल्याण की कामना की। नेताद्वय ने स्थानीय पातालेश्वर धाम में भगवान श्री भोलेनाथ का विधि विधान से काशी बनारस से आए विद्वान आचार्यों के सानिध्य में रुद्राभिषेक किया। श्री कमलनाथ व श्री नकुलनाथ की मौजूदगी में काशी बनारस के विद्वान आचार्यों द्वारा अखंड रामायण पाठ का परायण प्रारंभ किया गया। पूजा अर्चना कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी एवं सांसद श्री नकुलनाथ जी ने मंदिर की परिक्रमा की।

रुद्राभिषेक के पश्चात मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी से मीडिया ने सवाल किया कि उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान से क्या मांगा, सवाल के जवाब में श्री कमलनाथ जी ने कहा छिंदवाड़ा का भविष्य सुरक्षित रहे, छिंदवाड़ा का नाम देश भर में रोशन हो। छिंदवाड़ा का हर वर्ग सुख और शांति से रहे आज भगवान से यही कामना की है। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख शांति के लिए भगवान से कामना की। भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले एक किसान की मौत और 15 किसान के गुम होने के सवाल पर श्री कमलनाथ ने कहा ठेकेदारों और प्रशासनिक ठेकेदारों का आयोजन था। उन्होंने कहा जनता को गुमराह करना, जनता का ध्यान मोडऩा और कलाकारी का यह आयोजन था।

श्री कमलनाथ ने कहा, आज हर वर्ग परेशान है, किसान दुखी है नौजवान बेरोजगार, छोटा व्यापारी तरस रहा है। यह प्रदेश का हाल है। 18 साल तक भारतीय जनता पार्टी ने मप्र को अंधेरे की तरफ धकेला है। आज कोई एक वर्ग नहीं बल्कि सभी वर्ग प्रदेश और केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान हो रहा है। बात किसानों की करें या फिर युवाओं की जिन्होंने शिक्षा हासिल कर ली है, लेकिन उनके हाथों में रोजगार नहीं है। किसानों को पर्याप्त खाद और बीज नहीं मिल रहा है। मंदिर परिसर के भीतर और यहां से निकलते समय पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी एवं सांसद श्री नकुलनाथ जी ने पातालेश्वर धाम पहुंचे क्षेत्र के लोगों से आत्मीय मुलाकात की। स्थानीय लोगों का हाल चाल जाना और लोगों की समस्याओं पर भी गौर किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.