प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में पूर्व मंत्री श्री मलिक कमाल युसूफ की अध्यक्षता में हुआ आगमन, फूल मालाओं से किया गया भव्य स्वागत | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में पूर्व मंत्री श्री मलिक कमाल युसूफ की अध्यक्षता में हुआ आगमन, फूल मालाओं से किया गया भव्य स्वागत | New India Times

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में मलिक कमाल युसूफ की अध्यक्षता में आज आगमन हुआ जहाँ फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव मौजूद रहे। राथ आगमन के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि हम नया इतिहास रचना चाहते हैं, हमारी सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री के साथ 24 घंटे बिजली रहेगी। सरकार बनने के बाद परिवार के एक बेटा एक बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएगी और जिनको नौकरी नहीं दे पाएंगे उनको सरकार द्वारा सर्टिफिकेट के साथ व्यवसाय के लिए ₹500000 दिये जाएंगे।
इस दौरान इरफान मलिक, सलमान मलिक, दिनेश पांडेय, अफजल मलिक, प्रतीक राय शर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी बैक अजय त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सुखराज यादव, साकिब आदि मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.