महाविद्यालय में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महाविद्यालय में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! इस प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी जी तथा विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जय शंकर ओझा न्यायाधीश के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का प्रारंभ एक अपराधिक वाद की प्रस्तुति के साथ किया गया। सर्वप्रथम अभियोजन पक्ष की ओर से अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें लोक अभियोजक ने अपने तर्कों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के इसी क्रम में वादी एवं प्रतिवादी दोनों की ओर से अपना-अपना तर्क प्रस्तुत किया गया इस मुट-कोर्ट प्रतियोगिता के दौरान हत्या के प्रयत्न किए वाद का परीक्षण के दौरान साक्ष्यों, मेडिकल साक्ष्य परिस्थिति जन्य साक्ष्य का प्रदर्शन सराहनीय रहा। तत्पश्चात इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशुतोष तिवारी जी ने लोक अभियोजक वादी प्रतिवादी एवं साक्षी की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम के रूप में प्रथम स्थान पर रितु कुमारी द्वितीय स्थान पर साक्षी गुप्ता तृतीय स्थान पर आकांक्षा गुप्ता एवं चतुर्थ स्थान पर रेखा राठौर रही।इन सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन हरि चरण सिंह यादव ने किया एवं प्रतियोगिता के संदर्भ में छात्र छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जय शंकर ओझा ने मुख्य अतिथि के साथ ही शिक्षक गण, प्रतिभागी गण तथा सभागार में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉक्टर अनिल कुमार, सचिन कुमार, डॉ प्रेम सागर, डॉक्टर दीप्ति गंगवार, डॉ रघुबीर सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, गौरव गुप्ता, अमित सैनी, भानु प्रताप, अरुण कुमार आदि का योगदान सराहनीय रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article