पयाम ए इंसानियत सोसायटी ने जिला चिकित्सालय में भोजन के पैकेट्स किये वितरित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पयाम ए इंसानियत सोसायटी ने जिला चिकित्सालय में भोजन के पैकेट्स किये वितरित | New India Times

आल इंडिया पयाम ए इंसानियत शाखा बुरहानपुर के अध्यक्ष हजरत मौलाना असरार नदवी साहब ने बताया कि पिछले 6 रविवार की भांति आज रविवार को जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के सभी फ्लोर पर भर्ती मरीजों और उनके अटेंडेंट/ रिश्तेदारों को भोजन के पैकेट्स वितरित किए गए। समिति के इस पुनीत सेवा कार्य का यह सातवां सप्ताह है। पयामे इंसानियत फोरम के अध्यक्ष मौलाना असरार नदवी ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद असरार उल्ला नदवी, अब्दुल हफीज भाई, सलमान भाई, अजहर भाई, इमरान भाई, कल्लू भाई, रेहान भाई, तौसीफ भाई, कमरुद्दीन भाई, इकराम भाई, राहेल भाई आदि उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि मानव सेवा का यह पुनीत कार्य निरंतर रूप से चलता रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.