मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के तामिया तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चावल पानी में कल दूधी नदी पर बन रहे बांध का विरोध किसानों के द्वारा किया गया. इस दूधी नदी पर बांध का विरोध 15 गांव के किसान, मजदूर, व्यापारियों ने किया. यह बांध तीन जिलों होशंगाबाद नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा के किसानों के लिए सिंचाई के लिए बनाया जा रहा है जिसका विरोध कल चावल पानी में 15 गांव के किसानों ने किया जिसमें भारी संख्या में आदिवासी अंचल से आए किसान भी शामिल हुए और उसका विरोध किया. किसानों का यह भी कहना है कि छिंदवाड़ा जिले में इस बांध की जरूरत ही नहीं है, सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में किसानों को पानी उपलब्ध है, यदि यह बांध बनता है तो आदिवासी किसानों को जो डूब में आ रहे हैं इनका कहना यह है कि हमें आप दूसरी जगह कहां पर बसाओगे. बांध को लेकर आदिवासी किसानों ने विरोध किया.
