रक्त दाताओं को किया जाएगा रक्तवीर योद्धा सम्मान से सम्मानित: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया है कि इस समय डेंगू की वीमारी मथुरा जनपद में बड़ी तेजी के साथ उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पैर पसार चुकी है, आए दिन इस बीमारी से लोगों की मौत की खबरें मिल रही हैं, इसी का संज्ञान लेते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश मथुरा जनपद में कोरोना काल से ही लोगों की मदद करने के साथ रक्त उपलब्ध करवाती रही है. डेंगू की बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को देखते हुए इस विषम परिस्थिति के समय से ही डेंगू की बीमारी के पीड़ित मरीजों को जंबो पैक, प्लेटलेट्स, होल ब्लड, उपलब्ध करवाते हुए पिछले 1 महीने से लोगों का सहयोग किया जा रहा है. अब समिति की पहल से जितने भी रक्त दाताओं के डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स (जंबो पैक) रक्त या फिर गंभीर बीमारी के साथ किसी भी हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने पर सभी रक्तवीरो को रक्तवीर योद्धा सम्मान से समिति सम्मानित करेगी जिससे रक्त दाताओं का मनोबल बढ़ेगा साथी अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे. इस कार्यक्रम का संयोजक युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित, जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी, महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शालू अग्रवाल, श्रीमती सरोज गोला, युवा महानगर अध्यक्ष ललित अग्रवाल, युवा महिला महानगर अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया को संयुक्त रूप से संयोजक बनाया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article