'दुर्घटना में इलाज की मांग समूह' द्वारा लगातार की जा रही है पीड़ितों की सहायता, समूह ने की पीड़ित लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

'दुर्घटना में इलाज की मांग समूह' द्वारा लगातार की जा रही है पीड़ितों की सहायता, समूह ने की पीड़ित लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील | New India Times

दुर्घटना में इलाज की मांग समूह द्वारा लगातार पीड़ितों की सहायता की जा रही है. वहीं अपने पहल को आगे रखते हुए जुन्नारदेव मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया कैंसर पीड़ित मरीज निकले धुर्वे हो समूह के माध्यम से ₹8100 की सहायता राशि प्रदान की गई।
डूंगरिया सेंट्रल बैंक प्रबंधक नंद किशोर गावंडे, सामूह सदस्य रानु पवार, निशांत सिंह, रविंद्र विश्वकर्मा, शक्ति राजपूत, अजय सिंह, विक्रम सिंह के साथ सामूह संस्थापक नितिन राजपूत की उपस्थिति में सहायता राशि पीड़ित की पत्नी श्रीमती अंजू धुर्वे के खाते में ट्रांसफर की गई। बता दें कि दुर्घटना में इलाज की मांग समूह किसी भी व्यक्ति की दुर्घटना में एक्सीडेंट सहित पीड़ित लोगों की मदद जुन्नारदेव विधानसभा में कर रहा है जिसमें एक्सीडेंट होने पर तत्काल हॉस्पिटल पहुंचा कर इलाज किया जाए एवं लोगों की मदद कर सके इसी उद्देश्य संस्थापक नितिन राजपूत द्वारा समूह बनाया गया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article