धौलपुर शहर में 9 स्थानों पर लाभार्थी लगवा सकेंगे कोविड का टीका | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल के निर्देश पर जिले में कोविड टीकाकरण से वंचित पात्र लाभार्थियों के टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में आज सोमवार को धौलपुर शहर के 9 टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड टीका लगवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन स्थानों पर पात्र लाभार्थियों कोविशील्ड की प्रथम व द्वितीय डोज तथा कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। टीकाकरण से वंचित पात्र लाभार्थी पहली तथा जिन लाभार्थियों की दूसरी डोज लगवाने की निर्धारित अवधि पूर्ण हो चुकी है उनका टीकाकरण किया जाएगा। डीआरसीएचओ डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को धौलपुर शहर में राजाबेटी आयुर्वेद अस्पताल, भार्गव वाटिका गुलाब बाग, कायस्थ पाड़ा स्कूल, राजकीय बालिका विद्यालय राधा बिहारी रोड, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओड़ेला चोपड़ा मन्दिर के पास, शास्त्राी कॉम्प्लेक्स, गोविन्द वाटिका राजाखेड़ा बाईपास स्थित टीकाकरण केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही एमटीसी वार्ड जिला अस्पताल तथा गंगा बाई की बगीची पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज तथा कोवैक्सीन केवल द्वितीय डोज लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा पंचायत भवनों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

By nit