वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

मानव सेवा में लगातार तत्पर रहने वाली सामाजिक संस्था नेकी की दीवार ने राम मूर्ति स्मारक हॉस्पिटल भोजीपुरा बरेली के सहयोग से लखीमपुर खीरी क्षेत्र के गुरुद्वारा पहाड़पुर कुकरा में एक मेडिकल कैंप लगाया जिसमें लोगों को दी गई चिकित्सा सुविधा और फ्री में दवाई कैंप का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला और एसएसपी के डिप्टी कमांडेंट ने संयुक्त रूप से किया।
पीलीभीत जनपद के पूरनपुर नगर की सामाजिक संस्था नेकी की दीवार लगातार सामाजिक सेवा में जुटी रहती है संस्था गरीब मजबूर और मजलूम लोगों के सहयोग के लिए एक आवाज पर उनकी मदद करने के लिए 24 घंटे तैयार रहती संस्था ने कोरोनावायरस काल में जरूरतमंद संक्रमित लोगों की मदद करके एक मिसाल कायम कर दी थी संस्था अब जनपद से बाहर निकल कर भी अन्य प्रदेश के जनपदों एवं गांव कस्बे में भी मदद कर रही है संस्था के अध्यक्ष गुरमेल सिंह गिल ने बताया कि लखीमपुर खीरी में तारा सिंह भारतिया फार्म पहाड़पुर कुकरा के गुरुद्वारा में एक मेडिकल कैंप राम मूर्ति स्मारक भोजीपुरा हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया जिसमें लगभग 200 लोगों को फ्री आंखों का मेडिकल चेकअप हुआ इसके अतिरिक्त महिला रोग विशेषज्ञों द्वारा भी महिलाओं का चेकअप किया गया लोगों को फ्री दवाइयां वितरित की गई कैंप का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला एवं 39वी बटालियन एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट डॉक्टर रश्मि बाजपेई के द्वारा किया गया राम मूर्ति स्मारक हॉस्पिटल भोजीपुरा की टीम के
डॉ प्रणव मेहता, डॉक्टर आस्था अग्रवाल, डॉक्टर चंचल चौधरी, रमेश कुमार, गोपाल सुनील और ममता रहे।
कार्यक्रम के संयोजक के रूप में महेंद्र सिंह वरिंदर सिंह गुरलाल सिंह आदि लोग रहे इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी और सदस्य गण भी मौजूद रहे।
