ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित हुए सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित हुए सम्मानित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित को उनके 44 वें जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न समाजसेवियों के द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने विनोद दीक्षित को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशिर्वाद दिया. महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व नगर निगम वार्ड नंबर 66 पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने विनोद दीक्षित को समाज सेवा के लिए पहले से भी अधिक प्रेरित करते हुए नए आयाम छूने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा विनोद दीक्षित हमारे लिए प्रेरणा हैं, हमेशा वह समाज के लिए कुछ ना कुछ नए काम करते रहते हैं इसलिए आज उनके जन्मदिन पर हम उनको सम्मानित कर रहे हैं. आगरा मंडल महिला अध्यक्ष डॉक्टर जमुना शर्मा ने कहा विनोद दीक्षित हमेशा से ही समाज के लिए अलग-अलग कार्य करते रहते हैं आज उसी कड़ी में उन्होंने अपने जन्मदिवस पर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया.

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित हुए सम्मानित | New India Times

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा मैं हमेशा से ही समाज के लिए समर्पित रहा हूं और आगे भी समर्पित रहूंगा इस कोरोना काल के अंतर्गत सभी के सहयोग से देश का पहला मास्क बैंक हमने मथुरा में बनाया इस बैंक से जरूरतमंद लोगों को लाख 1500000 निशुल्क मास्क बांटे गए साथ ही कोरोना काल के अंतर्गत लोगों को रक्त की पूर्ति के लिए हर महीने रक्तदान शिविर लगाने से 400 लोगों रक्त की पूर्ति करवाई गई रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र के साथ समिति की तरफ से निशुल्क हेलमेट उनकी सुरक्षा के लिए दिया गया. कोरोना काल में विशेष सेवा के लिए कोरोना योद्धा सम्मान से 2000 लोगों को समिति के द्वारा सम्मानित किया गया और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा इस तरह प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित हुए सम्मानित | New India Times

कार्यक्रम में पंडित लोकमणि महाविद्यालय के चेयरमैन योगेश शर्मा उर्फ भूरा भैया, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कांत शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती शालू अग्रवाल, युवा महानगर अध्यक्ष ललित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव चंद्रकांत पांडेय, युवा मंडल मंडल रविंद्र बंसल, महिला महानगर अध्यक्ष श्रीमती सरोज गोला, महिला युवा महानगर अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया, सुश्री अंशुल अग्रवाल, दीपक वर्मा, लोकेंद्र चौधरी, आराधना भारद्वाज, मनीष शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article