बोदवड़ स्कूल में मनाया राष्ट्रीय हिंदी दिवस | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बोदवड़ स्कूल में मनाया राष्ट्रीय हिंदी दिवस | New India Times

बोदवड़ शहर की सीबीएसई मान्यता प्राप्त बरडिया इंटरनॅशनल स्कूल में 14 सितंबर को कुछ छात्रों की उपस्थिति में हिंदी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.एन जैन सर ने की और उन्होंने छात्रों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया कि हिंदी भाषा हमारे देश भारत का गौरव है. साथ ही छात्रों को निर्देश दिए कि हिंदी भाषा के संबंध में दैनिक जीवन में हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए.
विद्यालय की हिंदी विषय की शिक्षिका श्रीमती नीलिमा गुरव मैडम ने हिंदी विषय का महत्व समझाया और कहा कि घर-घर जाकर हिंदी बोलनी चाहिए और हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा श्रेष्ठ है.
स्कूल के हुज़ेफ़ा शेख सर ने “मैं शून्य पर सवार हू” कविता गाकर कहा कि जीवन भर हिंदी भाषा सीखना चाहिए. विद्यालय के सुनील तायडे सर ने त्रिभाषी सूत्र के बारे में विद्यार्थियों को बताया और कहा कि हिंदी राष्ट्रभाषा है और सभी को भाषा का प्रयोग करना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए. कार्यक्रम के लिए स्कूल के शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की और योगेश तिवारी सर, मंसाराम सपकाले सर, वेरोनिका मॉरिस मैडम और राहुल व्यवाहरे सर कार्यक्रम में उपस्थित थे. आकाश सुनील जांजाल कक्षा आठवीं और प्रज्वल जैन, संकेत जैन, सृष्टि महाजन, चंचल ढोले राशी अग्रवाल, प्राची तायडे ने हिंदी दिवस के उपलक्ष में अपने विचार व्यक्त किए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article