भुसावल रेल मंडल ने मनाई विनोबा भावे जयंती | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल रेल मंडल ने मनाई विनोबा भावे जयंती | New India Times

भुसावल शहर में रविवार को सेंट्रल रेलवे विद्यालय भुसावल द्वारा आज़ादी के सुवर्ण महोत्सव के अंतर्गत आचार्य विनोबा भावे जयंती का आयोजन के लिए आभासी वर्चुअल मीट के माध्यम से किया गया था.
आचार्य विनोबा भावे जयंती के उपलक्ष में विद्यार्थी और शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए और उनके कार्यो को याद किया गया. इस ऑनलाइन कार्यक्रम में तनुष्का सालवे 12 कक्षा की छात्रा, मनोज सालुंखे शिक्षक, स्वाति चतुर्वेदी उप प्राचार्या, द्वारा संबोधन किया गया.
कार्यक्रम के अध्यक्ष भुसावल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी एन.डी गांगुर्डे द्वारा मार्गदर्शन किया गया. जिसमे उन्होंने कहा की गांधीजी को अपना मार्गदर्शक समझने वाले विनोबा भावे ने समाज में जन-जागृति लाने के लिए कई महत्वपूर्ण और सफल प्रयास किए. विनोबा भावे, जिन्हें शांति और अहिंसा के प्रयासों के चलते बापू के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े महात्मा के रूप में जाना गया, वह आजीवन देश की सेवा में लगे रहे. इस कार्यक्रम में रेलवे स्कूल के प्राचार्य सतीश कुलकर्णी   द्वारा भी संबोधन और आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम संचालन एस.के उपाध्याय ग्रंथपाल द्वारा किया गया था.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.