शुभ महूर्त में वितरित की भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं, इससे भारत का धार्मिक लोकतंत्र मजबूत होगा: सुरेश चंद्र जैन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शुभ महूर्त में वितरित की भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं, इससे भारत का धार्मिक लोकतंत्र मजबूत होगा: सुरेश चंद्र जैन | New India Times

मेघनगर नगर में शुक्रवार को श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी श्री सुरेशचन्द्र पूरणमल जैन ने प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा अर्चना कर ग्रामीणों के साथ नगरीय क्षेत्र के लोगों को भी श्री गणेश की प्रतिमाएँ वितरित की उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा जैन के साथ पूरे परिवार ने दोपहर 1:00 बजे के पहले शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर पहले श्री गणेश की मूर्तियां कन्याओं को वितरित की उसके पश्चात बड़ी संख्या में विकासखंड के अलग-अलग ग्रामीण अंचलों से पहुंचे ग्रामीणों को भी मूर्तियों का वितरण किया गया. उल्लेखनीय है कि समाज सेवी श्री जैन लंबे समय से प्रतिवर्ष श्री गणेश चतुर्दशी पर ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के लोगों को श्री गणेश की प्रतिमाओ का वितरण करते है. बातचीत के दौरान श्री जैन ने बताया कि वर्तमान में यह अत्यधिक आवश्यक है कि ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक वातावरण मजबूती के साथ बना रहे. ऐसा करने से जहा भारत का धार्मिक लोकतंत्र मजबूत होगा वही ग्रामीणों में भी धर्म के प्रति जागरूक आएगी । पूर्ण श्री गणेश की प्रतिमा लेने आए ग्रामीणों और नगरी क्षेत्र के लोगों से विनम्र आग्रह भी किया कि सभी लोग विधि विधान के साथ श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रतिदिन उनकी महा आरती भी करें ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.