शिक्षक ही समाज व राष्ट्र के वास्तविक मार्गदर्शक हैं: नरेंद्र त्यागी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शिक्षक ही समाज व राष्ट्र के वास्तविक मार्गदर्शक हैं: नरेंद्र त्यागी | New India Times

सामाजिक संगठन प्रशंसा फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सबी उल्ल हसन खान, रोहताश कुमार, मिथलेश कुमार, राजेश कुमार, मोहम्मद अनीस, रोही गर्ग, नैसी पुंडीर, सुमन पंकज, महक, प्रियंका त्यागी, रेनु दिनकर, मयंक मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हैं. शिक्षकों को संस्था पदाधिकारियों द्वारा बैज लगाकर माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार गीली मिट्टी को कुम्हार सुंदर घड़े का आकार देता है, ठीक वैसे ही बच्चे को अच्छा इंसान शिक्षक ही बनाता है, मां-बाप के अलावा बच्चा सबसे अधिक वक्त अपने शिक्षकों के साथ ही गुजारता है। यही वजह है कि शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। शिक्षक ना सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं बल्कि जीवन का वास्तविक ज्ञान भी सिखाते हैं। जीवन जीने की कला व उन्नति तरक्की हमे शिक्षक द्वारा दिखाए गए मार्ग से ही प्राप्त होती है अतः शिक्षक दिवस पर संस्था हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षको को सम्मानित कर स्वयं गौरवान्वित हो रही है नरेंद्र त्यागी, सुनील तिवारी, शुभम पांडेय, शेखर त्यागी, सुमित चतुर्वेदी, राकेश मिश्रा, दीपिका, प्रणव किशन , चिन्मय किशन आदि उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.