अतिथि शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम विधायक हर्ष यादव को दिया ज्ञापन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अतिथि शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम विधायक हर्ष यादव को दिया ज्ञापन | New India Times

अतिथि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज देवरी अतिथि शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम हर्ष यादव विधायक देवरी को एक ज्ञापन दिया गया। विधायक हर्ष यादव को दिए ज्ञापन में संगठन ने अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कई विसंगतियां बताई हैं, जिनके कारण अतिथि शिक्षकों को परेशान होना पड़ता है। ज्ञापन में अतिथि शिक्षकों की भर्ती में पारदर्शिता की बात कही गई है एवं एक शाला एक परिसर नीति हिंदी, विज्ञान, सा. विज्ञान, वर्ग 2 विषयों की भर्ती न होने तथा अतिथि शिक्षक कई वर्षों से सेवा करने के बाद बाहर हैं उनको स्थानान्तरण, सेवानिवृत्ति से रिक्त पदों पर सेवा का अवसर दिया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अतिथि शिक्षक संघ अध्यक्ष शमिल पचौरी, चंद्रशेखर रजक, भूपेंद्र लोधी गौरझामर, नितिन तिवारी, धर्मेन्द्र राजपूत,रूपेश चौरसिया, नरेंद्र व्यास, राहुल पटेल, गोलू पांडे,दीपक विश्वकर्मा, तेजबल राजपूत, कैलाश पांडेय केसली सहित अन्य अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।

जैसा कि विदित है मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में लगभग 70 हजार अतिथि शिक्षक व गत 12 वर्षों से अल्प मानदेय पर सेवाएं देते आ रहे हैं इसके बाद भी अतिथि शिक्षकों का भविष्य अंधकार मय बना हुआ है। आज हम सभी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माननीय हर्ष यादव विधायक के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है जिसमें अतिथि शिक्षकों के हित में अनुभव के आधार पर नीति बनाकर भविष्य सुरक्षित करने की अपील की है: प्रवीण पाठक, अतिथि शिक्षक देवरी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.