डीएम ने की धान खरीद तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश, 1 अक्टूबर से खीरी जिला में शुरू होगी धान खरीद | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

डीएम ने की धान खरीद तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश, 1 अक्टूबर से खीरी जिला में शुरू होगी धान खरीद | New India Times

लखीमपुर खीरी जिला में 1 अक्टूबर से क्रय केंद्रों के जरिए धान की खरीद शुरू होगी। जिले में धान खरीद की तैयारियों, क्रय केंद्रों के निर्धारण हेतु डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य रुप से विधायक गोला अरविंद गिरी मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने क्रय एजेंसियों से उनके द्वारा दिए प्रस्तावों में गत वर्ष के क्रय केंद्रों को शामिल किया गया है अथवा नहीं की जानकारी मांगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में आने वाले बोरों की संख्या, उन्हें अनुरक्षित किए जाने वाले स्थलों की जानकारी विभिन्न माध्यमों के जरिए जन सामान्य को व्यापक रूप से दी जाए। उन्होंने राइस मिल की मैपिंग की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि केंद्रों के निर्धारण के सापेक्ष बोरों की उपलब्धता एवं खरीद में उपयोग होने वाले उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

एडीएम अरुण कुमार सिंह ने धान खरीद सीजन 2021 की तैयारियों के संबंध में क्रय एजेंसी वार अब तक की गई तैयारियों का रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने एजेंसी वार क्रय केंद्र खोले जाने पर दिए गए प्रस्तावों की जानकारी दी।

विधायक अरविंद गिरी ने सुझाव दिया कि सोसाइटी के केंद्रों को यथासंभव उप मंडी में स्थापित किया जाएं। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से पहले ही सभी केंद्रों पर खरीद की सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाएं। ऐसी व्यवस्था बनाएं ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

सीडीओ अनिल सिंह ने कहा कि बैठक में विधायक गोला ने सकारात्मक मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह डीएम के प्रतिनिधि के रूप में आश्वस्त करते हैं कि विधायक द्वारा की अपेक्षाओं के अनुरूप खरीद से संबंधित दस्तावेज सोमवार तक डिप्टी आरएमओ द्वारा उन्हें उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सभी सेंटर्स पूरी क्षमता के साथ चलाए जाएं। वही सभी खरीद केंद्रों पर बड़ी सतर्क निगाह रखी जाएगी।

बैठक में एडीएम अरुण कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सूर्य नारायण मिश्र, समेत सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article