लोगों की सेवा में देश की सेवा है: राधेश्याम लाहोटी | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

लोगों की सेवा में देश की सेवा है: राधेश्याम लाहोटी | New India Times

भुसावल के रिंग रोड स्थित संतोषीमाता हॉल में पुलिस पेट्रोलिंग विषय में आयोजित कार्यक्रम में जलगांव के जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण मुंडे ने पुलिस प्रशासन की गश्त के लिए आरएफआईडी प्रणाली का उद्घाटन किया. प्रवीण मुंडे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के पुलिस डिपार्टमेंट के चंद्रकांत गवली, पुलिस अधिक्षक सोमनाथ वाघचोर, पीआई मोहन भागवत सहित कई अफसर उपस्थित थे. इस अवसर पर भुसावल के व्यपारी संघटना के अध्यक्ष राधेश्याम लाहोटी का स्वागत किया गया. राधेश्याम लाहोटी ने पुलिस डिपार्टमेंट के कार्यक्रम पर अपने स्वागत के लिए जिले के एस.पी. प्रवीण मुंडे सहित पुलिस अधिक्षक चंद्रकांत गवली और सोमनाथ वाघचोर को धन्यवाद दिया और कहा की भुसावल के सभी नागरिक अपने आपको सुरक्षित मानते हैं जिसका श्रेय शहर के पुलिस महकमे को जाता है. पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी का हॉटस्पॉट रहा भुसावल आज राहत की सास ले रहा है. महामारी के काल में शहरवासी भयभीत और सहमे से हो गए थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने अपना कर्तव्य निभागकर लोगों का दिल जीता लिया. इस अवसर पर लाहोटी ने सभी पुलिस डिपार्टमेंट और ड्यूटी पर दिन रात तैनात लोगों को मुबारकबाद दी और कहा कि वो सही मानो में लोगों की सेवा से देश की सेवा कर रहे हैं. कार्यक्रम में राधेश्याम लाहोटी ने अपने विचार रखे और सुझाव दिया कि भूसवाल शहर का पेट्रोलिंग गश्त की कोई समय सीमा या कोई तयशुदा कार्यक्रम न रहकर उसको अचानक से अगर करें तो बेहतर होगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article